Block Elementary Education Office Anupgarh

Distt Sri Ganganagar ,Rajasthan ,India

Online Office-Orders

Nodel Meeting on 2nd January and its agenda

Posted by shankar dhariwal on December 31, 2012 at 10:55 PM

       कार्यालय ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी अनूपगढ

 

नोडल बैठक एजेण्डा एवं निर्देश दिनांक 02 जनवरी 2013

 

1.विद्यार्थी मित्रों की उपस्थिति मय नये सत्र में भरवाये गये मूल बोण्ड को प्रस्तुत करेंगें ।

2. भामाशाह योजनान्तर्गत प्रत्येक नोडल कम से कम एक भामाशाह का नाम प्रस्तावित करेंगें । भामाशाह को विद्यालय को दो वर्षों में प्रथम वर्ष एक लाख एवं दूसरे वर्ष 50 हजार का आर्थिक योगदान-सहयोग विद्यालय विकास में देना है या उक्त कीमत के संसाधान उपलब्ध करवाने हैं ।

3. प्रशासन गावों के संग अभियान के अन्तर्गत पट्टा विहिन विद्यालयों के शत प्रतिशत पट्टा जारी करवाने है । अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करवाई जानी है । ग्राम में शिविर से पूर्व अतिक्रमण निश्चित किया जाना है ,आवश्यक दस्तावेज आदि संग्रहित करना एवं अतिक्रमित भूमि की पैमाईश भी करवानी है । वंचित विद्यालयों की बिजली कनैक्शन एवं पानी व्यवस्था हेतु आवेदन करना है । बिजली पानी का एक प्रस्ताव बीईईओ कार्यालय को भी प्रस्तुत करना है जिसमें प्रस्तावित बजट की मांग हो । बिजली की तारें अगर विद्यालय के उपर से गुजरती हों तो उनको हटाने के लिए शिविर में आवेदन करना है ।

4.कार्मिकों की सूचना चुनावी प्रक्रिया के प्रंसग में निर्धारित प्रपत्र में प्रदान करनी है ।

5. दिनांक 04जनवरी को फर्स्ट लेवल नये अध्यापकों का प्रपत्र भरण कैम्प आयोजित होगा । जिसमें अध्यापक शत प्रतिशत भाग लेगें । वे अपने साथ अपनी पासपोर्ट साईज फोटो एवं बैंक खाता नं0 लेकर आयेंगें ।

6.मैडिक्लेम पॉलिसी के लिए डेटाबेस फॉर्म दिनांक 10 जनवरी तक भरकर जमा करवाना है ।

7.विद्यालय में पीने के जल एवं शौचालय सुविधा नहीं होने पर कार्यालय को लिखित में विद्यालय सूचित करे । एवं नोडल अपने स्तर पर विद्यालय से प्रमाण पत्र लेवे की विद्यालय में जल व्यवस्था समुचित उपलब्ध है एवं शौचालय पर्याप्त उपलब्ध है ।

8. शाला मित्र योजना के तहत दानदाताओं को सम्मानित करने के प्रस्ताव दिये जाने हैं जिन्होंने एक लाख रूपये से 10 लाख रूपये तक का सहयोग विद्यालय को दिया हो ।

9. विभाग द्वारा निर्धारित तिथियों को एसएमसी प्रशिक्षण करवाया जाना है । जिसमें सभी एसएमसी मैम्बरस् को लिखित में सूचना देनी है एवं प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है ं।

10. नई विषयवार कालांश व्यवस्था कक्षा 6 एवं 7 के लिए लागू करनी है जिसके तहत अंगेजी,हिन्दी,संस्कृत,गणित,विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के लिए सप्ताह में 6-6 कालांश एवं कार्यानुभव ,कलाशिक्षा, स्वास्थ्य के 2-2 कालांश ,निदानात्मक शिक्षण के 5 कालांश एवं पुस्तकालय के लिए 1 कालांश निश्चित किया जाना है।

11. विद्यालयों में पुस्तकालयों को विधिवत स्थापित किया जावे ।

12.कक्षा 1 से 5 तक बालकों को बॉलपैन की जगह पेेन्सिल का उपयोग करने के लिए सुनिश्चित करना है ।

13. कक्षा शिक्षण को सुरूचिपूर्ण करने के लिए विज्ञान एवं गणित किट का उपयोग सुनिश्चित करना है । कार्य पुस्तिकाएं बच्चों को उपलब्ध कराकर नोडल यह प्रमाण पत्र देवे कि समस्त विद्यालयों में समस्त विद्यार्थियों को कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई है ।

14.विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे ।

15. बैठक में दिये गये निर्देशानुसार सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 को क्रियान्वित किया जावे ।

16. माध्यमिक विद्यालयों से अलग हुए प्राथमिक विद्यालयों को अलग से पोषाहार नहीं बनाना है । आगामी आदेशों तक पोषाहार निर्माण माध्यमिक विद्यालय स्तर से ही करवाया जायेगा एवं रिकॉर्ड संधारित किया जायेगा ।

16. रिव्यू मिशन द्वारा एमडीएम पोषित विद्यालयों की जांच की जानी है । विद्यालय नियमानुसार रिकॉर्ड पूरा करें एवं मानदण्ड पूरा करें ।

17. अन्य जो भी बैठक से पूर्व सूचना प्राप्त हो चर्चा एवं निर्देश ।

 

Categories: None

Upcoming Events

No upcoming events

Pages Views

web hit counter